October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बीएड प्रवेश 2025 : द्वितीय चरण की प्रक्रिया 1 से 5 अक्टूबर तक, कमला नेहरू कॉलेज ने अभ्यर्थियों से समय पर पंजीयन व विकल्प फार्म भरने की अपील की

1 min read

कोरबा, 30 सितंबर 2025। बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु प्रथम चरण की काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही मंगलवार को राज्य परिषद् शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण (SCERT) द्वारा द्वितीय चरण की रिक्त सीटों की जानकारी जारी कर दी गई है। द्वितीय चरण की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प फार्म जमा कर सकेंगे।
कोरबा जिले के प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक कमला नेहरू महाविद्यालय में बीएड पाठ्यक्रम की 100 सीटों पर प्रवेश के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट इंतजाम एवं उम्दा शैक्षणिक वातावरण से लैस कमला नेहरू महाविद्यालय में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में पंजीयन और विकल्प फार्म भरकर शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करने तथा महाविद्यालय में अपनी सीट सुरक्षित करने की अपील की है।
👉 द्वितीय चरण की विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है —
📝 पंजीयन व ऑनलाइन विकल्प फार्म भरना — 1 से 5 अक्टूबर 2025 तक
📌 प्रथम सूची (दावा-आपत्ति) — 9 एवं 10 अक्टूबर
📋 प्रथम सूची जारी — 13 अक्टूबर
🏫 प्रवेश (प्रथम सूची) — 13 से 16 अक्टूबर
📊 रिक्त सीटों की जानकारी — 17 अक्टूबर
📌 दूसरी सूची (दावा-आपत्ति) — 23 अक्टूबर तक
📋 दूसरी सूची जारी — 24 अक्टूबर
🏫 प्रवेश (दूसरी सूची) — 24 से 28 अक्टूबर
📊 रिक्त सीटों की जानकारी — 29 अक्टूबर
📌 तीसरी सूची (दावा-आपत्ति) — 30 अक्टूबर तक
📋 तीसरी सूची जारी — 31 अक्टूबर
🏫 प्रवेश (तीसरी सूची) — 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर
📊 रिक्त सीटों की जानकारी — 7 नवम्बर
⏰ ध्यान रहे — प्रवेश की अंतिम तिथि वाले दिन शाम 5:00 बजे के बाद प्रवेश प्रक्रिया तथा 5:30 बजे के बाद ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया बंद हो जाएगी। वर्तमान में केवल दो चरणों का प्रवेश कार्यक्रम घोषित किया गया है। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो तीसरे चरण की प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश बाद में SCERT की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
अभ्यर्थी SCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शुल्क जमा कर काउंसलिंग एवं चॉइस फार्म भर सकते हैं। समय पर पंजीयन एवं विकल्प भरने से इच्छुक अभ्यर्थियों को वांछित महाविद्यालय में प्रवेश पाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.