August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हरदी बाजार में ‘आत्मनिर्भर भारत’ व GST रिफॉर्म पर मंडल कार्यशाला संपन्न — व्यापारियों ने मोदी सरकार के निर्णय का किया स्वागत

1 min read

हरदी बाजार।भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाजार के तत्वावधान में आज ‘आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत’ तथा GST रिफॉर्म – नेक्स्ट जनरेशन विषय पर एक महत्वपूर्ण मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


🪔 कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की वंदना के साथ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात जोरदार ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बीच सभी अतिथियों का मंडल पदाधिकारियों द्वारा श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
🗣️ मुख्य वक्ताओं ने रखा अपना दृष्टिकोण
कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री राजेंद्र राजपूत, अध्यक्ष नगर पालिका दीपका ने आत्मनिर्भर भारत एवं GST सुधारों पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक सशक्तिकरण के नए युग की ओर अग्रसर है।
इसके साथ ही कार्यशाला को जिला मंत्री श्री अजय कुमार दुबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री चुलेश्वर राठौर, पूर्व जिलामंत्री श्री नरेश टंडन और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जगदीश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
👥 विभिन्न पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि श्री हिरालाल अहीर, मंडल उपाध्यक्ष श्री विनोद कंवर, मंडल मंत्री श्री चंदर मरकाम एवं श्री देवनाथ यादव, अ.ज.जा. मोर्चा अध्यक्ष श्री राज ओग्रे, श्री चैतराम बघेल, अनिल पटेल, मनोज, रामकुमार पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री नवरतन सिंह राजपूत ने किया, जबकि अमरनाथ कौशिक ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
🏪 GST बचत उत्सव में व्यापारियों से किया संवाद
कार्यक्रम के पश्चात GST उत्सव के तहत अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने हरदी बाजार क्षेत्र में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया तथा व्यापारियों से GST स्लैब में कटौती और ‘नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म’ पर चर्चा की।
व्यापारियों ने जीएसटी में दी गई राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हर्ष और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी ने व्यापार जगत को नई ऊर्जा दी है। कई व्यापारियों ने उन्हें अब तक का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे महानतम प्रधानमंत्री बताया।
यह कार्यशाला न केवल आर्थिक नीतियों के प्रति जागरूकता का माध्यम बनी, बल्कि इसने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आम जन और व्यापारिक वर्ग की सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.