August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नवरात्रि पर मां महामाया व मां दुर्गा के दर्शन से भक्ति व ऊर्जा का संचार — चैतमा में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का वातावरण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ चैतमा। नवरात्रि के पावन अवसर पर आज ग्राम चैतमा में भक्ति, उत्साह और देवी आराधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं को आदिशक्ति मां महामाया देवी के पावन दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां महामाया के चरणों में नमन कर समस्त क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई।


इस अवसर पर ग्राम चैतमा के उत्साही युवाओं द्वारा भक्तिभाव से स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का भी दर्शन किया गया। दुर्गा माता की दिव्य आराधना और पूजन से संपूर्ण वातावरण में श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मंदिर परिसर भजन, मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंज उठा, जिससे नवरात्रि का उत्सव और भी मंगलमय बन गया।
इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री दिलहरण कश्यप, श्री कृष्णा यादव, श्री सुकालू प्रजापति, श्री रामफल यादव, श्री राजलाल, शिव पटेल, श्री रामनाथ कश्यप, श्री कैलाश, श्री ओमपाल तंवर, श्रीमती रंजिता अनंत, श्रीमती प्रभा सिंह राजपूत, हरि पटेल, शिव शंकर पटेल, श्री पप्पू निर्मलकर, श्री किताब सिंह, संदीप प्रजापति, मिथुन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
🌸 उपस्थित जनों ने मां दुर्गा से क्षेत्र, समाज एवं संगठन की उन्नति व समृद्धि की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद ही समाज को एकजुट रखता है और संगठन को सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
🙏 जय माता दी! 🌺✨

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.