October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चैतमा में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’ का 126वां संस्करण — प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण का प्रेरक सूत्र

1 min read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल चैतमा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चैतमा में बूथ क्रमांक 208 पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल के निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से सुना।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के विचारों को सभी ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना और इसे समाज तथा राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक एकता और जनभागीदारी के संदेशों को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामफल यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्री ओमपाल तंवर, श्री कैलाश ऊइके, श्री जगबीर पैंकरा, श्री श्यामलाल मेघराज, श्री अमर दास तथा युवा मोर्चा महामंत्री श्री मिथुन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में मार्गदर्शक हैं। सभी ने संकल्प लिया कि ‘मन की बात’ में व्यक्त संदेशों को धरातल पर उतारकर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि राष्ट्र के विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
👉 इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रहित और जनजागरूकता को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और सेवा भाव से देश के विकास में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.