August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 50 पेड़ ‘मां के नाम’ लगाए गए, भाजपा मंडल ने किया भव्य कार्यक्रम

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दीपका। 25 सितंबर, 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मंडल दीपका द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दुरेना, विजयनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
जयंती कार्यक्रम के पश्चात विजयनगर गोठान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुल 50 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। यह पहल न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाएगी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण सुनिश्चित करेगी।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष संगीता साहू, दीपका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, मंडल महामंत्री धरम तिवारी, कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, सरपंच सुभद्रा कंवर, जिला उपाध्यक्ष उत्तर कुंभकार एवं बुधवार देवांगन, दीपका मंडल पूर्व मंत्री राजेंद्र साहू, ओबीसी मोर्चा महामंत्री प्रकाश सिदार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता पटेल, पार्षद सविता कंवर, पूर्व पार्षद कुसुम लता केवट, अनुसूचित जाति महामंत्री रनसाय चौहान, बूथ अध्यक्ष कन्हैया यादव एवं अश्वनी महंत, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास महंत, महिला मोर्चा मंत्री काजल सिंह, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता जागेश्वर दास, बाबूलाल कंवर, दीपक कंवर, रामलाल देवांगन, धनीराम, आशीष कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक सतपाल रजक, पाल भवन समर सिंह सहित बूथ अध्यक्ष प्रशांत पटेल, राजेश धोनी, रोहित और दीपका मंडल के सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पंच एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और उनके ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों को याद करते हुए सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में भाजपा की सकारात्मक पहल और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण रहा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.