August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा 2025: जवाली मण्डल में उच्च विद्यालयों में पौधरोपण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा, 25 सितम्बर 2025। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जवाली मण्डल के राल हाई स्कूल एवं डोंगरी हाई स्कूल में “मां के नाम” पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एकात्मवाद और अंत्योदय के प्रणेता स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी समारोह के रूप में मनाई गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंडल अध्यक्ष जवाली श्री श्रवण तंवर, महामंत्री महेन्द्र यादव और विरेंद्र नामदेव, सेवा पखवाड़ा संयोजक श्री जितेंद्र जोशी, विधायक प्रतिनिधि श्री राज कुमार कश्यप, श्री मनबोध दास, जनपद सदस्य कमल बेलदार, हेमंत बिंझवार, श्याम लाल, लखन लाल, गुलाब दास तथा कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को युवाओं में समर्पण और सेवा भाव के रूप में स्थापित करना भी था। सभी उपस्थित व्यक्तियों ने मिलकर पौधरोपण किया और दीनदयाल जी के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में बच्चों और स्थानीय समुदाय ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई, जिससे सेवा पखवाड़ा के संदेश को और मजबूती मिली।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.