August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने जवाली मंडल में GST बजट उत्सव में की शिरकत, व्यापारियों से की मुलाकात

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कटघोरा। जवाली मंडल में आज GST बजट उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, उपभोक्ताओं और बाजार के साथियों से आत्मीय मुलाकात की तथा GST 2.0 की विशेषताओं और इसके जनहितकारी परिणामों की जानकारी साझा की।


विधायक प्रेमचंद पटेल ने बाजार की सभी दुकानों पर जाकर व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए GST सुधार व्यापार को और अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम बनाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं हितग्राहियों ने GST सुधारों की सराहना की और टैक्स में आई राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार को आभार प्रकट किया।
GST 2.0 को देश की अर्थव्यवस्था को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया गया। व्यापारियों ने इसे व्यापार वृद्धि और विकसित भारत की दिशा में अहम पहल बताया।
इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि –
व्यापार में सुगमता आएगी
कर भार में कमी होगी
पारदर्शिता और डिजिटल प्रगति से व्यापारी वर्ग को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा
उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार सदैव उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
अंत में उपस्थित जनों ने जोरदार नारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए GST 2.0 को ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला बताया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.