October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर किया माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा आज वार्ड क्रमांक 39 स्थित चिल्ड्रन पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, प्रखर संगठनकर्ता, भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 116वीं जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, महामंत्री द्वय जय राठौर एवं संपत यादव, मंडल उपाध्यक्ष द्वय मनोज भारिया और रेणु प्रसाद, मंडल मंत्री राजा शर्मा, श्रीमती महेश्वरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, पूर्व महामंत्री व पूर्व पार्षद लुकेश्वर चौहान, वार्ड पार्षद तरूण राठौर, पार्षद मंगल बन्दे, पार्षद चेतन मैत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रूनिझा, महामंत्री श्रीमती हेमलता निर्मलकर, श्रीमती नारायणी दूबे, श्रीमती अनीता वैष्णव, गढ़ उपरोड़ा महामंत्री लक्ष्मण दास, बूथ अध्यक्ष निखिल मित्तल, आयुष शुक्ला, बूथ अध्यक्ष सुबोध पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष किशोर दूबे सहित बड़ी संख्या में मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मौके पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को भारतीय राजनीति और संगठनात्मक जीवन का अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनका एकात्म मानववाद आज भी समाज के लिए पथप्रदर्शक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उपाध्याय जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.