October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम, युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार और व्यवसाय का नया दौर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने सोमवार को शारदीय नवरात्र से लागू हुए जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए इसे “आत्मनिर्भर भारत की रचना की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मजबूती मिलेगी तथा परिवारों और कारोबारियों पर वित्तीय बोझ कम होगा।
प्रदेश अध्यक्ष देव ने जीएसटी सुधारों के लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि 22 सितंबर से लागू हुए ये कर सुधार अब तक के सबसे बड़े कर-सुधारों में शामिल हैं। इससे आम आदमी के जीवन में अहम और सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से आम आदमी की बचत बढ़ेगी, लगभग 6 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त खपत बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
श्री देव ने कहा कि यह “शुभ जीएसटी” है, जिसे आम लोगों की सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जीएसटी 2.0 के रूप में आए ये सुधार व्यापार सुगमता और विनिर्माण को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी विधायक, सांसद और कार्यकर्ता केंद्र सरकार की इस ऐतिहासिक पहल के लाभ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अभियान चला रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष देव ने यह भी कहा कि भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की यह महती जिम्मेदारी है कि 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचे। टैक्स कटौती का फायदा सीधे लोगों तक पहुँचना चाहिए।
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि ऑटोमोबाइल सेक्टर जैसे कुछ उद्योग टैक्स कटौती का लाभ पहले ही ग्राहकों तक पहुँचाना शुरू कर चुके हैं। आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी इसका असर दिखेगा, जिससे उपभोक्ताओं और कारोबारियों दोनों को राहत मिलेगी।
👉 इन सुधारों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि जीएसटी 2.0 भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यवसाय के अनगिनत अवसर खोलेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.