June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में सपना चौधरी का धमाकेदार मंचन: सांस्कृतिक उत्सव में मनोरंजन और छत्तीसगढ़ी परंपरा का संगम

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा: छत्तीसगढ़ प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा जिले में इस वर्ष मनोरंजन और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। लोकप्रिय हरियाणवी लोकनृत्य और मंच की सुप्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी 12 अक्टूबर, रविवार की शाम को मीरा रिजॉर्ट, उरगा में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
यह कार्यक्रम पराकष्ठा एनजीओ के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है, जो स्थानीय सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता आया है। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बनाए रखेगा।
आयोजन में कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें शामिल हो सकते हैं:
कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन – लखन लाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर एवं श्रम मंत्री)
महापौर, कोरबा नगर पालिक निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत
पूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी विकास महतो
वरिष्ठ भाजपा नेता पवन अग्रवाल
डायरेक्टर, पाम मॉल कोरबा दिनेश मोदी
आयोजन समिति ने बताया कि यह केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं और भावनाओं का विशेष समावेश भी किया जाएगा। स्थानीय लोककला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक मंचन में समाहित की जाएगी, ताकि दर्शक “मनोरंजन के साथ संस्कृति का अनुभव” प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्लैटिनम और गोल्डन पास जारी किए गए हैं। आयोजकों ने सभी व्यवस्थाओं को उच्च स्तर का बताया ताकि दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। युवाओं के बीच सपना चौधरी की अपार लोकप्रियता के चलते भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। आयोजक मंडल का मानना है कि यह कार्यक्रम कोरबा जिले में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.