August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में टाईगर राजा सिंह और मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने अशोक मोदी से की सौहार्दपूर्ण भेंट, धर्म एवं राष्ट्र रक्षक विषयों पर रखा जोर

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा: 21 सितम्बर 2025, रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में कोरबा घण्टाघर परिसर में आयोजित विशाल सभा में राष्ट्र और धर्म की रक्षा को सर्वोपरि मानने वाले तेलंगाना हैदराबाद के पूर्व विधायक एवं हिन्दू हृदय सम्राट श्री टाईगर राजा सिंह तथा छत्तीसगढ़ सरकार में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब के आगमन से कार्यक्रम में चार चाँद लग गए।
सायं 4 बजे आयोजित इस सभा में हजारों की संख्या में नगरवासी, युवा, महिलाएँ और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए श्री टाईगर राजा सिंह ने धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद एवं गौ-तस्करी जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा हेतु हर नागरिक को सजग रहना आवश्यक है। उनके प्रभावी और प्रबल भाषण से उपस्थित जनसमूह गहराई से प्रभावित हुआ और सभा स्थल राष्ट्रभक्ति के नारों से गूँज उठा।
सभा के पश्चात श्री टाईगर राजा सिंह एवं मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब कोरबा के प्रमुख व्यवसायी, धार्मिक और सामाजिक कार्यकर्ता एवं कोरबा जिला विश्व हिन्दू परिषद के प्रथम जिलाध्यक्ष श्री अशोक मोदी से भेंट हेतु उनके निवास स्थान ’’मोदी विला’’ पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने मोदी जी का हालचाल जाना, आशीर्वाद प्राप्त किया और मार्गदर्शन लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई यह भेंट सामाजिक और धार्मिक मूल्यों की दृढ़ता का प्रतीक बनी।
भेंट के उपरांत श्री टाईगर राजा सिंह श्री सप्तदेव मंदिर पहुँचे। मंदिर के नवनिर्माण कार्य और भव्य निर्माण को देखकर उन्होंने गहन संतोष व्यक्त किया और इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशेष रूप से मंदिर में स्थापित राम शिला को देखकर वे भावविभोर हो उठे और श्रद्धा भाव से अपनी पूजा अर्चना अर्पित की।
इस प्रकार दिनभर का यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, समाजिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा, जिसने उपस्थित नागरिकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.