February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लघु फिल्म चलो जीते हैं ने दी प्रेरणा, कमला नेहरू कॉलेज में विद्यार्थियों ने जाना पीएम मोदी के बाल्यकाल के संस्कार

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एवं आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कमला नेहरू महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल पर केंद्रित प्रेरणादायक लघु फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन किया गया। फिल्म का प्रदर्शन शिक्षा संकाय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे किया गया, जिसे महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि चलो जीते हैं आधे घंटे की लघु फिल्म होते हुए भी जीवन मूल्यों और सेवा भावना का सार समेटे हुए है। उन्होंने इसे एक अद्भुत प्रयोग बताते हुए विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
वर्ष 2018 में बनी यह शॉर्ट फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से प्रेरित है। इसमें एक छोटे बालक की कहानी दिखाई गई है, जो दूसरों की सेवा और देशभक्ति को सर्वोपरि मानता है। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के आदर्श, संस्कार और कठिनाइयों के बीच ध्येय वाक्य चलो जीते हैं के साथ संघर्षरत जीवन को दर्शाया गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद फिल्म का उद्देश्य और दृढ़ इच्छा शक्ति का फिल्मांकन बखूबी किया गया है, जिसके लिए निर्माता बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपाल मोदी, सेवा पखवाड़ा संयोजक अजय दुबे, पूर्व पार्षद रितु चौरसिया, श्रीमती ज्योति वर्मा, अर्चना गुप्ता, शैलेंद्र यादव, चंदन सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। छात्राओं को संबोधित करते हुए अजय दुबे ने कहा कि “स्वच्छता उच्च संस्कार है, जिसका विस्तार हर व्यक्ति में होना चाहिए। यह सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शपथ दिलाई। इस दौरान महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष अजय मिश्रा, डॉ. श्रीमती अर्चना सिंह, रासेयो जिला संगठक वाय. के. तिवारी, सहायक प्राध्यापक टी. वी. नरसिम्हम, डॉ. सुशीला कुजूर, कार्यक्रम अधिकारी जी. एम. उपाध्याय, वेदव्रत उपाध्याय, बजेश तिवारी, श्रीमती प्रीति द्विवेदी, डॉ. भारती कुलदीप, डॉ. रश्मि शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.