भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया सरजू अजय का जन्मदिन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय का जन्मदिन टी.पी. नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत केक काटकर की गई।








इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बधाइयाँ दीं और खुशी साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने सरजू अजय को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु और प्रगति की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “सरजू अजय पार्टी के सच्चे जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सदैव संगठन को मजबूत करने और समाजहित में काम किया है।”
जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माँ सर्वमंगला से प्रार्थना की कि सरजू अजय निरंतर संगठन और समाज की सेवा करते रहें तथा राजनीति में और ऊँचाइयाँ हासिल करें।
पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाईं और यह संकल्प दोहराया कि संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।







