October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा गुजरात की बड़ी पहल : दंतेवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 5 कंटेनर राहत सामग्री किट

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा, 19 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अति वर्षा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी गुजरात ने मानवता और सेवा का परिचय देते हुए 5 कंटेनर राहत सामग्री किट भेजे हैं। राहत सामग्री में दैनिक जरूरत की वस्तुएं शामिल हैं, जिन्हें जिले के बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुँचाया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, समलूर, तुमनार, बिन्जाम, बांगापाल, बालपेट, बालूद एवं चुड़ी टिकरा सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुँचे और वहां मौजूद पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।


इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। दोनों ने स्वयं राहत सामग्री वितरण में भाग लिया और पीड़ितों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
👉 विधायक चैतराम अटामी ने भाजपा गुजरात के इस मानवीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“बाढ़ से उत्पन्न हालात पर भाजपा गुजरात ने अपनी चिंता व्यक्त की और कर्तव्य समझते हुए हमारे जिले के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने 5 कंटेनर राहत सामग्री किट भेजवाई, जिनमें दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। जिले की देवतुल्य जनता की ओर से मैं भाजपा गुजरात के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
👉 इसी प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी भाजपा गुजरात की इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह सहयोग दंतेवाड़ा के लिए संबल और राहत लेकर आया है। उन्होंने भाजपा दंतेवाड़ा की ओर से भाजपा गुजरात के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
📌 उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले में हाल की बाढ़ ने कई गांवों और नगरीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे कठिन समय में भाजपा गुजरात की ओर से मिली यह मदद प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत और संबल प्रदान करेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.