August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर पालिक निगम कोरबा में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से आयोजित – महापौर संजू देवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण व अधिकारी कर्मचारियों ने की भगवान विश्वकर्मा से नगर विकास व समृद्धि की प्रार्थना

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा, 17 सितंबर 2025: पावन अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आज नगर पालिक निगम कोरबा की कर्मशाला एवं कोहड़िया स्थित जलउपचार संयंत्र में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, निगम के मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, अधिकारी व कर्मचारीगण बड़े उल्लास के साथ उपस्थित रहे।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा से नगर के सर्वांगीण विकास, अमनचैन और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने भी भगवान विश्वकर्मा की महिमा का उल्लेख करते हुए नगर के कल्याण और तकनीकी उन्नयन हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, ममता यादव, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा सहित अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, कार्यपालन अभियंता तपन तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, सहायक अभियंता लीलाधर पटेल, विपिन मिश्रा, अभय मिंज, रमेश सूर्यवंशी, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।
पूजा कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त करते हुए विशेष रूप से कर्मशाला व जलउपचार संयंत्र में रखे मशीनरी उपकरणों, यंत्रों और तकनीकी साधनों पर भी पूजन-अर्चन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नगर निगम को और अधिक सुदृढ़, तकनीकी रूप से सक्षम और नागरिकों के लिए सुगम बनाना बताया गया।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया कि वे अपनी सेवाभावना के साथ नगर के विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने साथ ही कहा कि भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद सभी कार्यों में सफलता और नगरवासियों की भलाई के लिए हमेशा साथ रहेगा।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से निगम ने न केवल अपनी तकनीकी कार्यशैली के प्रति आस्था व्यक्त की, बल्कि सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को एकजुट होकर नगर विकास कार्यों को तत्परता से आगे बढ़ाने का संकल्प भी दिलवाया

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.