February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में तकनीकी क्रांति का अनोखा कदम: ADM EXE मोटराइज़्ड कार क्लीनिंग ब्रश का भव्य उद्घाटन, लखन लाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 15 सितंबर 2025:छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल आज कोरबा के प्रतिष्ठित होटल हेरिटेज इन में की गई। यहाँ ADM EXE Motorised Car Cleaning Brush के भव्य ग्रैंड प्रोडक्ट इनॉग्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभिनव और तकनीकी दृष्टि से उन्नत उत्पाद पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ के कुशल इंजीनियर और तकनीशियन टीम ने तैयार किया है। यह देश का पहला मोटराइज़्ड कार क्लीनिंग ब्रश है, जो स्वदेशी तकनीक का श्रेष्ठ उदाहरण बनकर उभरा है।


कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री लखन लाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर – आबकारी एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) तथा कोरबा नगर निगम की माननीय महापौर संजू देवी राजपूत जी ने संयुक्त रूप से किया।
श्री लखन लाल देवांगन जी ने अपने संबोधन में गर्वित स्वर में कहा,
“यह अभिनव उत्पाद छत्तीसगढ़ की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है। प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, तकनीकी आत्मनिर्भरता मजबूत होगी, और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना साकार होगा। हमें गर्व है कि हमारा प्रदेश ऐसे क्रांतिकारी नवाचारों को जन्म दे रहा है।”
महापौर संजू देवी राजपूत जी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा,
“छत्तीसगढ़ ने अब तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में भी देश को नेतृत्व देने का संकल्प लिया है। यह उत्पाद न केवल प्रदेश में स्वदेशी उद्योग को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।”
इस मौके पर आनंद मानिकपुरी जी, तुषार मानिकपुरी जी सहित पूरी ADM टीम को इस तकनीकी उपलब्धि के लिए विशेष सम्मान और हार्दिक बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि ADM EXE Motorised Car Cleaning Brush का उद्देश्य कार सफाई प्रक्रिया को सरल, तेज और प्रभावी बनाना है। यह उत्पाद घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बनेगा और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय तकनीक का परचम लहराएगा।
विशिष्ट अतिथियों में पार्षद नरेंद्र देवांगन जी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जी, निज सचिव नरेंद्र पटनवार जी, आरिफ खान, दीपक यादव, मनोज सिंह राजपूत, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की भव्यता और गरिमा को बढ़ाया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों को यह संदेश दिया गया कि छत्तीसगढ़ तकनीकी क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो चुका है।
यह पहल प्रदेश की आर्थिक मजबूती, तकनीकी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योग के विकास की दिशा में एक सुनहरा उदाहरण साबित होगी।
🌟
आने वाले समय में ADM EXE Motorised Car Cleaning Brush कार सफाई प्रक्रिया को क्रांतिकारी तरीके से बदलकर उपभोक्ताओं को सरलता, गति और गुणवत्ता प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ का यह प्रयास ‘मेड इन इंडिया’ के सिद्धांत को पूरी दुनिया में मजबूती

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.