August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अमर शहीद लांस नायक वीरेंद्र कुमार केवट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया गया याद

1 min read

रायपुर, 15 सितंबर 2025 – अमर शहीद लांस नायक वीरेंद्र कुमार केवट जी के शहादत दिवस के अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर एवं पूर्व सैनिक एकता कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम शहीद वीरेंद्र कुमार जी के अपार त्याग और बलिदान को सम्मानित करने एवं उनके अदम्य साहस को युवाओं के बीच प्रेरणा स्वरूप स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद वीरेंद्र कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद वीरेंद्र कुमार जी की शौर्य गाथा का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा में उन्होंने जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। वक्ताओं ने यह भी बताया कि ऐसे वीर सपूतों का इतिहास सदैव युवाओं को देशप्रेम व कर्तव्यनिष्ठा की राह दिखाता रहेगा।


कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अग्रवाल सर एवं सुनीता मैडम ने शहीद वीरेंद्र कुमार के बलिदान को विशेष रूप से याद करते हुए कहा कि यह वीरगाथा हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत बनकर कार्य करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से शपथ दिलाई कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।
इस अवसर पर शहीद वीरेंद्र कुमार जी की धर्मपत्नी डॉ. ज्योति केवट जी का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें संगठन एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से श्रीफल एवं साल से सम्मानित किया गया। उपस्थित जनमानस ने डॉ. ज्योति केवट जी के साहस, धैर्य व त्याग की सराहना की तथा उन्हें समाज के लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एकता कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ के संरक्षक कैप्टन राजेश श्रीवास, कैप्टन केदारनाथ सोनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सोनी, सूबेदार दिलीप स्वर्णकार, शशि मानिकपुरी, पवन निषाद सहित अनेक पूर्व सैनिक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। उन्होंने मिलकर शहीद वीरेंद्र कुमार के अमर बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया –
“शहीद वीरेंद्र कुमार अमर रहें,
अमर शहीदों का बलिदान – याद रखेगा हिंदुस्तान।”
इस भावपूर्ण आयोजन ने शहीद वीरेंद्र कुमार के बलिदान की गाथा को समाज के हर वर्ग में उजागर किया। यह श्रद्धांजलि समारोह देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हुए भविष्य की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.