छत्तीसगढ़ में “मेड इन इंडिया” का अनोखा क्रांतिकारी कदम: ADM EXE मोटराइज़्ड कार क्लीनिंग ब्रश का भव्य उद्घाटन


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 15 सितंबर 2025:आज कोरबा के प्रतिष्ठित होटल हेरिटेज इन में ADM EXE Motorised Car Cleaning Brush के भव्य ग्रैंड प्रोडक्ट इनॉग्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभिनव और तकनीकी दृष्टि से उन्नत उत्पाद पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है





और देश में अपनी तरह का पहला मोटराइज़्ड कार क्लीनिंग ब्रश है। इसे छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ इंजीनियरों और तकनीशियनों की टीम ने तैयार किया है, जो देश की आत्मनिर्भरता और नवाचार को नई ऊँचाई पर ले जाने का प्रतीक बनकर उभरा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर – आबकारी एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) ने इस क्रांतिकारी उत्पाद का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में श्री देवांगन जी ने इस पहल को छत्तीसगढ़ के नवाचार क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए कहा,
“यह कदम प्रदेश की तकनीकी प्रगति, रोजगार सृजन और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमें गर्व है कि हमारा राज्य ऐसे नवाचारों को जन्म दे रहा है।”
इस विशेष अवसर पर आनंद मानिकपुरी जी, तुषार मानिकपुरी जी और पूरे ADM टीम को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि यह उत्पाद न केवल घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय तकनीक का परचम लहराएगा।
विशिष्ट अतिथियों में पार्षद नरेंद्र देवांगन जी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जी, निज सचिव नरेंद्र पटनवार, आरिफ खान, दीपक यादव, मनोज सिंह राजपूत, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम की भव्यता को चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेशवासियों को यह सन्देश देना था कि छत्तीसगढ़ अब तकनीकी क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। इस प्रकार के उत्पादों से देश की आर्थिक प्रगति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योग को मजबूती मिलेगी।






यह अभिनव उत्पाद छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्षमता, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सुनहरा उदाहरण बनकर उभरा है। आने वाले समय में ADM EXE Motorised Car Cleaning Brush का व्यापक उपयोग निश्चित रूप से कार सफाई प्रक्रिया को सरल, तेज और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

