June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 700 नए शासकीय महाविद्यालय पदों पर भर्ती की स्वीकृति

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने शासकीय महाविद्यालयों में 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी, 50 ग्रंथपाल सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है।
इस पहल का उद्देश्य न केवल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार देना है, बल्कि महाविद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुधार लाना भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह भर्ती योजना विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, उच्चस्तरीय शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करेगी तथा उन्हें ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाएगी।
इस कदम से छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.