June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

परिवहन समस्याओं के त्वरित समाधान पर मंत्री केदार कश्यप को भाजपा नेताओं ने व्यक्त किया आभार, अरुण सिंह भदौरिया व संतोष गुप्ता ने सराहा कदम

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ***/ दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा में जिला परिवहन अधिकारी के निजी कारणों से अवकाश पर रहने के चलते पिछले कई दिनों से आम नागरिकों को वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य परिवहन से संबंधित कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से अवगत होते हुए भाजपा विधानसभा प्रभारी श्री अरुण सिंह भदौरिया ने तत्काल कैबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप को अवगत कराया।
मंत्री केदार कश्यप ने समस्या की गंभीरता से समीक्षा करते हुए शीघ्रता दिखाई और बीजापुर के परिवहन अधिकारी को दंतेवाड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया, ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस निर्णय से नागरिकों को महत्वपूर्ण परिवहन कार्य कराने में राहत मिली।

 

भाजपा नेता अरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि यह त्वरित कदम न केवल समस्या का प्रभावी समाधान है, बल्कि इससे जनता का विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने मंत्री केदार कश्यप के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक तत्परता का यह उदाहरण अन्य समस्याओं के समाधान में भी प्रेरणादायक रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने दंतेवाड़ा की जनता की ओर से मंत्री केदार कश्यप का हृदयपूर्वक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित की ऐसी पहल से जनता को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रशासन पर विश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी भाजपा जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री के तत्काल निर्णय को सराहा और जनता की बेहतरी हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.