August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन, स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक विविध जनसेवा कार्यक्रमों पर हुआ मार्गदर्शन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दर्री। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक देशभर में आयोजित किए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत दर्री मंडल में भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे जी की अध्यक्षता में अग्रमंगल भवन दर्री में संपन्न हुई।

 

 

 

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया गया। अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में कोषाबाड़ी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल जी ने सेवा पखवाड़ा के महत्व, उद्देश्य व उसके प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए व्यापक मार्गदर्शन दिया।
दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान किस प्रकार बूथ स्तर पर प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माता के नाम, बूथ स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं के घर भोजन, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर माल्यार्पण, तथा 2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।

 

 

 

कार्यशाला में अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व व वर्तमान मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद, संयोजक, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित नेताओं में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू जी, नारायण सिंह ठाकुर जी, तुलसी प्रसाद ठाकुर जी, नरेंद्र वाकडे जी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल जी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष ललन सिंह जी, वरिष्ठ नेता दिलीप अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष विजय मिरी जी, होम लाल भारिया जी, सुनीता पांडे जी, महामंत्री अंजय अग्रवाल जी, किशोर साहू जी, संयोजक अनिल गिरी जी, सह संयोजक सरोज सिंह जी, पार्षद राधा महंत जी, मुकुंद सिंह कंवर जी, परविंदर सिंह जी, रतन सिंह जी, युवा मोर्चा के भूपेंद्र साहू जी, मन्नू जायसवाल जी, प्रकाशदीप यादव जी, गुरेंद्र साहू जी, धनंजय कश्यप जी, शिवकुमार कंवर जी, गौरी शंकर विश्वकर्मा जी, श्याम ध्रुव जी, उमेश साहू जी, कौशल कुमार यादव जी, मुकुंद पटेल जी, संतोष यादव जी* सहित महिला मोर्चा की महामंत्री धनबाई निर्मलकर जी, पूर्व पार्षद पुष्पा देवी कंवर जी, प्रियंका मिश्रा जी, सावित्री यादव जी, सीमा देवी गिरी जी, पुष्पा गिरी जी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा के तहत निर्धारित कार्यक्रमों का निष्ठापूर्वक आयोजन कर जनता के कल्याण में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई जाएगी। इस अवसर पर सभी नेताओं ने एकजुटता एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.