July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता को सौंपा ज्ञापन – संवेदनशील शासन से शीघ्र समाधान की आशा

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/ दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 10 सूत्रीय महत्वपूर्ण मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ज़िला इकाई दंतेवाड़ा ने सवाल रैली का आयोजन कर अपनी मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय, चितालंका, दंतेवाड़ा पहुँचा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

 

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तारपूर्वक रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता जताई। ज्ञापन सौंपते समय एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के ज़िला अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने संघ के सभी पदाधिकारियों की बातें गंभीरता पूर्वक सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन प्रशासन तक गंभीरता से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अत्यंत संवेदनशील नेतृत्व रखते हैं और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की मांगों पर भी सरकार उचित प्रक्रिया अपनाकर विचार विमर्श करके समाधान निकालेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।
इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष सत्यनारायण महापात्र, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष गौतम भाटी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर इस आंदोलन को संगठित रूप देने का संकल्प भी लिया गया।

एन.एच.एम. कर्मचारी संघ का कहना है कि उनकी मांगें न केवल कर्मचारी हित में हैं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती व सेवा के बेहतर संचालन के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पुनः आश्वासन देते हुए कहा कि संघ की मांगों पर उचित विचार विमर्श के बाद हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि कर्मचारियों के न्यायपूर्ण हितों की रक्षा हो सके।
यह आंदोलन छत्तीसगढ़ के समस्त एन.एच.एम. कर्मचारियों के अधिकारों की प्राप्ति की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.