July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम पंचायत जर्वे की महिलाओं ने शराबबंदी की माँग को लेकर मनोज झा से की मुलाकात, पूर्ण रोक लगाने की जताई उम्मीद

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जर्वे (कोरबा): ग्राम पंचायत जर्वे की महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की है। गाँव में शराबखोरी के कारण बढ़ती समस्याओं को लेकर महिलाओं ने ठान लिया है कि वे चुप नहीं बैठेंगी। इस संघर्ष को मजबूती देने के लिए उन्होंने जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याएं विस्तार से बताई।
महिलाओं ने बताया कि गाँव में शराब की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। जिनका परिजन मजदूरी करके घर का भरण-पोषण कर रहे थे, वे शराब की लत में फँसकर बच्चों की पढ़ाई, घर के अन्य खर्च आदि में भी अक्षम हो रहे हैं। इसके अलावा शराब पीने वालों के कारण झगड़े-फसाद भी बढ़ रहे हैं, जिससे गाँव का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है।
महिलाओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि गाँव में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण रोक लगाई जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण में पल सके और सामाजिक समस्याओं से निजात मिल सके।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने महिलाओं की बातें गंभीरता से सुनीं और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज की आधी आबादी जब अपने हक के लिए इतनी मजबूती से खड़ी हो जाती है तो बदलाव अवश्य आता है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे पंचायत स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
महिलाओं के इस प्रयास से गाँव में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी महिलाओं के इस कदम का समर्थन किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह मुहिम गाँव को नशामुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.