February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरपाली में शा.उच्च माध्यमिक विद्यालय में आगजनी, दस्तावेज व फर्नीचर जलकर हुआ क्षतिग्रस्त – थाने में दर्ज हुई शिकायत”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बरपाली ****/  करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत बरपाली में स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरपाली में गत रात को किसी असामाजिक तत्व द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश ने विद्यालय की ऊपर की मंजिल में रखे पुराने दस्तावेज जलाकर उन्हें पूरी तरह से स्वाहा कर दिया। इसके अलावा, दो कमरों के लकड़ी के दरवाजे जलाने का प्रयास किया गया और जीव विज्ञान प्रयोगशाला के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वहाँ भी आग लगाई गई। भूतल में स्थित गणित कक्ष में भी आग लगाई गई, जिससे टेबल, अलमारियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरा कमरा धुएं से काला पड़ गया। साथ ही कक्षा 9वीं के पंखों के ब्लेड्स भी मोड़ दिए गए।

 

 

4 सितंबर को विद्यालय खुलने पर शिक्षकों ने घटना की जानकारी पाई। इसके बाद प्राचार्य, सरपंच और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उरगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.