February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रसेवा के संकल्प से गूंजा भाजपा कार्यालय, कोरबा

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितंबर) से महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, टीपी नगर कोरबा में 8 सितंबर 2025 को भव्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य समाजसेवा को बढ़ावा देना, गरीब कल्याण के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करना और राष्ट्रनिर्माण में संगठन की भूमिका को मजबूती देना था।
कार्यशाला में पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह जी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा राष्ट्र निर्माण की नींव है। उनका कहना था, “जनता की सेवा में ही सच्ची शक्ति है, और हर कार्यकर्ता को इसी संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए।”

 

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा, “देशहित में किए गए हर छोटे-बड़े कार्य का योगदान भविष्य भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। सेवा पखवाड़ा इसी भावना का प्रतीक है।”

 

महापौर संजू देवी राजपूत जी ने सेवा पखवाड़ा को राष्ट्रभक्ति की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा, “सेवा भाव से ही समाज में सौहार्द और भाईचारा पनपता है। यह कार्यशाला सभी कार्यकर्ताओं को सेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाती है।”
विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि समाज के हर तबके तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
कार्यशाला में जिले के अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। समाज सेवा के विभिन्न अभियान, गरीब कल्याण योजनाएं एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चर्चाएं कार्यशाला में प्रमुखता से की गईं।
इस सेवा पखवाड़ा कार्यशाला ने सभी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए यह संदेश दिया कि “सेवा परमो धर्म:” के मार्ग पर चलकर ही देश सशक्त और समृद्ध बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.