अति वर्षा में हुई दुर्घटना के बाद भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की सेवा पहल : टूटी मेड की मरम्मत कर दी गई आपातकालीन वैकल्पिक सड़क व्यवस्था


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 06 सितंबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल की तत्परता व संवेदनशीलता का एक और उदाहरण सामने आया, जब वार्ड क्रमांक 34 दादर खुर्द में बीती रात भारी वर्षा के कारण एक पुरानी तालाब की मेड टूटने से एक स्थानीय निवासी वाहन सहित उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री युवामोर्चा एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन और आयुक्त के विशेष सहयोग से तुरन्त स्थिति का जायजा लिया।
तालाब की मेड सड़क निर्माण में बाधक नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए दो बस्तियों के बीच आवागमन की लाइफ लाइन बनी हुई थी, जिससे 3 से 4 किमी की दूरी सीधे मुख्य मार्ग तक कम हो जाती थी। अतिवृष्टि के चलते तालाब में अत्यधिक जल भराव हो गया और मेड टूटकर दुर्घटना का कारण बना।


भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर मरम्मत कार्य को तत्परता से प्रारंभ किया। जेसीबी व टीपर की सहायता से मुरूम भराई कर रोड की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई, ताकि आमजन को असुविधा से राहत मिल सके। इस सेवा कार्य में वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता विकास चौहान, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्री गोपलाल राठिया, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री दिनेश वैष्णव, श्री भरत सोनी, श्री बद्री वस्त्रकर, श्री विवेक राजवाड़े, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्री बसंत बैरागी, श्री सत्यम सिंह, श्री हेमंत चंद्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
कार्य की सफलता से स्थानीय लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सेवा भावना आपदा प्रबंधन में एक मिसाल है, जिससे समय रहते समस्या का समाधान कर जनजीवन सुगम बनाया गया।
इस प्रकार, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए हर संभव मदद करने का संदेश दिया।

