October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला पंचायत की सामान्य सभा में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे उठे

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। जिला पंचायत सभाकक्ष कोरबा में आयोजित सामान्य सभा में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जयसवाल, जिला पंचायत सीईओ नागजी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

सभा के दौरान जिला पंचायत सभापति (कृषि) श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत ने कोरबा–चांपा रोड के गौ माता चौक (उरगा थाना) से हायर सेकेंडरी स्कूल उरगा तक की खस्ताहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई और अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बरबसपुर से कुदुरमल तक के रोड को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने इसे पूर्ण बताया, लेकिन श्रीमती अनंत ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कहा कि रोड का काम अभी अधूरा है और जल्द से जल्द इसे पूरा किया जाना चाहिए।
बैठक में ग्राम पंचायत पताड़ी में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोले जाने की मांग भी स्वास्थ्य विभाग से की गई, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.