October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

GST में ऐतिहासिक कमी, आम जनता और व्यापार जगत को बड़ी राहत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब GST में भारी कमी आम लोगों के जीवन को सरल बनाएगी और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि इस निर्णय के तहत रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस पर कर दरों में उल्लेखनीय कमी की गई है। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर अब शून्य कर दी गई है, जिससे सीधे तौर पर आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आम आदमी के जीवन को आसान बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। यह कदम Ease of Doing Business और Ease of Living की दिशा में केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय हर वर्ग के नागरिक के लिए राहत लेकर आया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.