October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हवन-पूजन और भक्ति भाव से कमला नेहरू महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गणपति विसर्जन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/   कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कमला नेहरू महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के छात्र-छात्राओं ने परिसर स्थित मां सरस्वती मंदिर में विधिवत गणपति स्थापना की थी। एक सप्ताह तक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और भक्ति-साधना के बाद मंगलवार को हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ गणपति विसर्जन सम्पन्न हुआ।

विसर्जन कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में गणपति बप्पा की प्रतिमा को पूरे विधि-विधान से हसदेव नदी तट पर विसर्जित किया गया। इस अवसर पर खिचड़ी भोग चढ़ाकर प्रसाद वितरण भी किया गया।

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ… के जयघोष के बीच ढोल-ताशों और उत्साहपूर्ण माहौल में एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भगवान गणेश को विदाई देते हुए सभी ने श्रद्धा और उमंग के साथ उनकी आराधना की।

प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने इस अवसर पर कहा कि प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने उनकी स्थापना कर भक्तिभाव से उत्सव मनाया है। लम्बोदर स्वामी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और महाविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को उनके लक्ष्य को प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

 

विसर्जन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.