June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अरदा में सुना गया मन की बात का 125वां संस्करण – प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किए विचार, ग्रामीणों ने कहा समाज को दिशा देने वाला कार्यक्रम

कोरबा/अरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात का 125वां संस्करण इस माह के अंतिम रविवार को प्रसारित हुआ, जिसे अरदा ग्राम के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सुना।
कार्यक्रम का श्रवण भाजपा मंडल जवाली के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तंवर, कोषाध्यक्ष गुलाब दास, शाला समिति अध्यक्ष बनवारी प्रजापति, जय विहान महिला समिति की सदस्याएँ – गायत्री पटेल, संतोषी कंवर, देवरी सहित अन्य ग्रामीणों ने मोबाइल के माध्यम से किया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे मात्र संवाद नहीं बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के मुख्य बिंदु –

सौर ऊर्जा से बदलाव : प्रधानमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा से देश के कृषक और अनेक गाँव समयानुसार प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर आकर्षित हो रहा है।

प्राकृतिक आपदाओं पर संवेदना : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू–कश्मीर में आई बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की।

भारतीय संस्कृति और प्रेरणा : बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत को भारतीय संस्कृति का मूल बताया।

आगामी दिवसों पर संदेश :

15 सितंबर को इंजीनियर्स डे विश्वेश्वरैया जयंती पर मनाया जाएगा।

17 सितंबर को बाबा विश्वकर्मा जयंती पर देश के शिल्पकार बंधुओं को विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

त्योहारों की बधाई : देशभर में चल रहे गणेशोत्सव तथा आगामी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भारतीय संस्कृति का प्रसार : रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि रूसी बच्चों द्वारा रामायण और भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ती रुचि भारत की प्रतिष्ठा का परिचायक है।

ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री की इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला अभियान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.