October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य स्वागत – भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह, रेशम मेला में हुए शामिल

1 min read

कोरबा/पाली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आज पाली आगमन उत्साह और जोश से भरा रहा। वे यहाँ केंद्रीय रेशम विभाग द्वारा आयोजित रेशम मेला “मोर रेशम–मोर अभिमान” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रेशम मेला स्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पूर्व श्री साव पाली स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया। स्वागत समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और “अरुण साव जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि – “रेशम उत्पादन क्षेत्रीय पहचान के साथ-साथ यहाँ के लोगों की आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा है। रेशम उद्योग को आगे बढ़ाकर हम कोरबा जिले को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे। भाजपा की सरकार हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए समर्पित है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का उद्बोधन

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने स्वागत भाषण में कहा – “आज पाली की धरती पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का स्वागत करना हम सबके लिए गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का यह संचार संगठन को और भी मजबूती देगा। अरुण साव जी ने सदैव कार्यकर्ताओं के सम्मान और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।”

महापौर संजू देवी राजपूत का उद्बोधन

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा – “पाली के कार्यकर्ता और आमजन अपने नेता का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज अरुण साव जी का यहाँ आगमन हमारे लिए उत्साहवर्धन का क्षण है। उनकी उपस्थिति से संगठन को नई दिशा मिलेगी और शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।”

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल, नपं अध्यक्ष छुरी श्रीमती पद्मनी देवांगन, उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, हितानंद अग्रवाल, जिला मंत्री संजय शर्मा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर, नवदीप नंदा, कीर्ति कश्यप, अजय चंद्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, पौड़ी मंडल अध्यक्ष विपिन कश्यप, महामंत्री तारकेश्वर पटवा, पार्षद सुनील साहू, रामनारायण पटेल, पार्षद भूपेंद्र कुर्रे, प्रयाग नारायण, रामविलास जायसवाल, जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक डिक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री का पाली प्रवास और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पार्टी के लिए ऊर्जा संचार का क्षण बना। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अरुण साव का आगमन संगठन को नई दिशा और मजबूती देने वाला है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.