August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

यह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ नहीं, ‘माँ का अपमान करो’ यात्रा है : विभा अवस्थी

1 min read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांघी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांघी द्वारा अभद्र भाषा प्रयुक्त करने और कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने की कटु निंदा की है। यूथ कांग्रेस से जुड़े मो. रिजवी उर्फ रजा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिस तरह गालियाँ देकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक चरित्रहीनता और संस्कारहीनता का शर्मनाक प्रदर्शन किया है, उसे बिहार और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का यह अभद्र आचरण न केवल प्रधानमंत्री पद की संवैधानिक मर्यादा और गरिमा पर सीधी चोट है, बल्कि एक माता की कोख व परवरिश को लहूलुहान करने वाला कुकृत्य है। इस आचरण ने यह भी सिद्ध किया है कि मातृ-शक्ति के प्रति कांग्रेसी किस नीचे स्तर तक जाकर अपनी विषैली मानसिकता का परिचय देते रहे हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस का यह महिला विरोधी चरित्र हमेशा देश की मातृ-शक्ति का अपमान करता आया है, इसके अनेक उदाहरण कांग्रेस की कलंक-कथा में दर्ज मिलेंगे। अब तो मातृ-शक्ति का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गया है। भाजपा महिला मोर्चा मातृ-शक्ति को लहूलुहान करने वाली इस नीचतापूर्ण मानसिकता के खिलाफ लोकतांत्रिक मूल्यों व मर्यादा के दायरे में रहकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगा, क्योंकि मातृ-शक्ति का अपमान, अब नहीं सहेगा हिन्दुस्थान।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.