August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधायक चैतराम अटामी ने छात्राओं को खेल सामाग्री प्रदाय किया

1 min read

दंतेवाड़ा |विधायक चैतराम अटामी के पहल से कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय कुआकोंडा की छात्राओं को खेल सामग्री प्रदाय किया गया | विगत कुछ दिवस पूर्व विधायक चैतराम अटामी क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय कुआकोंडा निरिक्षण पर पहुंचे थे जहाँ छात्राओं ने खेल सामग्री की मांग विधायक चैतराम अटामी से की थी, विधायक चैतराम अटामी ने तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ बिना किसी शासकीय मद का उपयोग किये खेल सामाग्री छात्राओं को प्रदाय किया |

दंतेवाड़ा में भीषण बाढ़ के वजह से विधायक चैतराम अटामी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री पहुंचा रहे है, व्यस्तता के कारण विधायक चैतराम अटामी छात्राओं के बीच तो नहीं पहुंचे परन्तु दूरभाष के माध्यम से छात्राओं से वीडियो कॉल के द्वारा बात किया एवं क्षेत्रीय जनप्र्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजकर खेल सामग्री छात्राओं को वितरित किया | जनपद उपाध्यक्ष कुआकोंडा दीपिका सुमित भदौरिया जो शिक्षा समिति की अध्यक्ष है उन्होंने छात्राओं को खेल सामग्री वितरित किया | भाजपा नेता अनुज भदौरिया ने विधायक चैतराम अटामी की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा की क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी भीषण बाढ़ की वजह से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य में व्यस्त होने के बावजूद छात्राओं की मांग पर खेल सामग्री प्रदाय किया, विधायक चैतराम अटामी की छात्राओं के प्रति चिंता व क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी जवाबदारी को लेकर वे कितने गंभीर है यह बताता है | इस दौरान भाजपा नेता सुमित भदौरिया, विकशखण्ड शिक्षा अधिकारी कुआकोंडा प्रमोद भदौरिया, abeo भी उपस्थित रहे |

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.