August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हरतालिका तीज महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, प्रांतीय गोरखाली समाज कोरबा ने परशुराम भवन में किया भव्य आयोजन

1 min read

कोरबा, 24 अगस्त 2025। प्रांतीय गोरखाली समाज कोरबा द्वारा आज परशुराम भवन में हिन्दू नारीहरूको महान पर्व हरतालिका तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोरबा, बालको, दर्री, रुमगड़ा, कुसमुंडा एवं NTPC क्षेत्रों से भारी संख्या में समाजजन एकत्र हुए और उत्सव की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक एवं एकल नृत्य रहे। पारंपरिक गीतों पर दी गई नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा माहौल भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और रंगारंग प्रस्तुतियों ने तीज महोत्सव को यादगार बना दिया।

समाज की अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुग, सचिव श्रीमती ललिता सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह सहित श्रीमती नोमा राई, श्रीमती भारती गुरुग, श्रीमती पुष्पा सोनी और सभी ब्लॉकों के अध्यक्षगण एवं गणमान्य समाजजन इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य समाज में एकता, परंपरा एवं नारी सम्मान को बढ़ावा देना रहा, जिसे बड़ी सफलता के साथ पूरा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.