August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

निखिल मित्तल के सुपुत्र का जन्मदिन महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया

कोरबा। बालको नगर में भाजपा के मंडल बूथ अध्यक्ष निखिल मित्तल के सुपुत्र का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया गया। जन्मदिन समारोह में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशेष अतिथि के रूप में पहुँचीं। उन्होंने बालक को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, राजा शर्मा, तरुण राठौर पार्षद, नारायण, विनय यादव, एम. यादव तथा पूर्व पार्षद दीपक यादव भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बालक को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करते हुए मित्तल परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में उपस्थित लोगों ने इसे आपसी सौहार्द और मिलन का अद्भुत अवसर बताया। पूरा माहौल उल्लास और खुशी से सराबोर रहा।

निखिल मित्तल ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि यह क्षण उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय है और समाज व संगठन के साथ के कारण ही यह अवसर और भी खास बन गया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.