June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाबा गणिनाथ जी का 24वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, महापौर संजू देवी राजपूत व गोपाल मोदी रहे विशेष अतिथि

कोरबा। छठ घाट डेंगूनाला स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में शाह समाज द्वारा रविवार को बाबा गणिनाथ जी का 24वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह, पार्षद श्रीमती ममता यादव, श्री जगदेव शाह, श्री मणिलाल गुप्ता, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री दिलीप शाह, श्री अरुण शाह एवं श्री हरियर शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा – “बाबा गणिनाथ जी समाज के मार्गदर्शक हैं। उनके आशीर्वाद से ही समाज एकता और प्रगति की ओर अग्रसर होता है। नगर निगम सदैव समाजिक और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के लिए तत्पर है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा – “बाबा गणिनाथ जी के बताए मार्ग पर चलना वास्तव में पुनीत कार्य है। उनके आदर्शों से समाज में सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना को और बल मिलता है।”

अन्य अतिथियों ने भी बाबा गणिनाथ जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया और समाज को एकजुट होकर नई दिशा देने की बात कही।

आयोजन में भजन संध्या, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

यह 24वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और समाजिक एकता का संदेश देकर सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.