August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंत्री लखनलाल देवांगन को मिला नया दायित्व, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने किया स्वागत

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री श्री लखनलाल देवांगन को सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर एवं श्रम विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इस नए दायित्व की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुश्री सुनीता पाटले ने मंत्री श्री देवांगन का आत्मीय स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों, उद्योग क्षेत्र तथा सार्वजनिक उपक्रमों को नई दिशा मिलेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में जिले और प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.