August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाबा गणिनाथ के बताए मार्ग से समाज को मिलेगी नई दिशा : गोपाल मोदी

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। शाह समाज द्वारा डेंगूर नाला स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में रविवार को बाबा गणिनाथ जी का 24वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

श्री मोदी ने बाबा गणिनाथ जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा – “बाबा गणिनाथ जी का जीवन और उनके उपदेश समाज के लिए प्रकाशपुंज हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना वास्तव में पुनीत कार्य है। जब समाज अपने आध्यात्मिक गुरुओं और इष्ट देवी-देवताओं की शिक्षाओं को आत्मसात करता है, तब समाज में एक नई चेतना और सकारात्मक दिशा का संचार होता है।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट होकर अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना चाहिए। तभी हम आने वाली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन दे पाएंगे।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा – “बाबा गणिनाथ जैसे महापुरुष हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें एकजुट होकर समाज और जिले के विकास की ओर ले जाता है। नगर निगम सदैव समाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहयोग के लिए तत्पर है।”

उत्सव में पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री आलोक सिंह, श्रीमती ममता यादव, श्री दीपक यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता, शाह समाज के पदाधिकारी, महिलाएँ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन में भजन, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाबा गणिनाथ जी का यह 24वां वार्षिकोत्सव समाज में एकता, भक्ति और सेवा की भावना का संदेश देकर सम्पन्न हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.