August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की प्रथम साधारण बैठक सम्पन्न, सेवा कार्यों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का संकल्प

1 min read

कोरबा।भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा कोरबा की प्रथम साधारण बैठक चेयर भवन, डी.डी.एम. रोड, कोरबा में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला शाखा के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस.एन. केसरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन श्री रामसिंह अग्रवाल ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री राजेश बगड़िया, कार्यकारिणी सदस्यगण श्री लक्ष्मीशंकर सिंह, श्रीकांत बुधियानी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री प्रेम मदान, श्री संतोष मोदी, श्री जाफर अली, श्री इरशाद खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नया भवन और ब्लड कलेक्शन वेन शीघ्र उपलब्ध

सचिव श्री केसरी ने जानकारी दी कि जिले में रेडक्रॉस सोसायटी का नया भवन तथा अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित ब्लड कलेक्शन वेन (गाड़ी) शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रस्तावित मांग को कलेक्टर महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

युवक शाखा और जूनियर विंग का गठन होगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु “युवक शाखा” एवं “जूनियर विंग” का गठन किया जाएगा। इन इकाइयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें समाजसेवा से जोड़ा जाएगा।

समितियों का गठन और सेवा कार्यों को गति

साधारण सभा में यह भी तय किया गया कि जिला स्तर पर वित्त, रक्तदान, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं अन्य समितियों का गठन किया जाएगा, जिससे सेवा कार्यों को और गति मिल सके।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि रेडक्रॉस की सेवाओं को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.