June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नई जिम्मेदारी के बाद पाली पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और महामाला से किया भव्य स्वागत

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोरबा जिले के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री लखन लाल देवांगन का कद और अधिक बढ़ गया है। पहले से वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग का जिम्मा संभाल रहे लखन लाल देवांगन को अब आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे जब अपने गृह जिले लौटे, तो जिले के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले पाली नगर में उनका ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

मंत्री लखन लाल देवांगन का पाली आगमन किसी पर्व से कम नहीं रहा। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी की और सैकड़ों मीटर लंबी महामाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पूरे नगर में ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनके काफिले का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जिला मंत्री अजय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पाली चंद्रशेखर पटेल, पौड़ी लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, महामंत्री तारकेश्वर पटवा, कामता जायसवाल, लखेश्वर जगत, कमलेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष दिलहरन कश्यप, जिला पंचायत प्रतिनिधि रूपेश कंवर, जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पाली में हुए इस भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिला। लोगों ने कहा कि मंत्री देवांगन को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलना न सिर्फ कोरबा जिले के लिए गौरव की बात है बल्कि इससे विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.