August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन और प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया का होगा भव्य स्वागत

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोरबा जिले के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। जिले के लाडले विधायक एवं केबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के साथ-साथ आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी संगठन में कोरबा की कर्मठ कार्यकर्ता सुश्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इन उपलब्धियों पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संयुक्त स्वागत एवं बधाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 अगस्त 2025, गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने बताया कि जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि एक ओर विधायक लखनलाल देवांगन को राज्य शासन में अहम जिम्मेदारियाँ मिली हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश संगठन में ऋतु चौरसिया को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कोरबा जिले की राजनीतिक सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने भाजपा के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल है और सभी मंडल एवं प्रकोष्ठ अपनी-अपनी ओर से स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.