August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ईगल विजन इंटरनेशनल स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया — बच्चों ने देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां दीं

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में ईगल विजन इंटरनेशनल स्कूल में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्यजनों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के पीछे हमारे वीर शहीदों का बलिदान और संघर्ष है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में स्कूल की संचालिका अनीता राठौर, श्री संतोष यादव, श्री मिलाप राम बरेठ, श्री अनिल वस्त्रकार, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री सुभाष राठौर, श्री नीरज ठाकुर, श्री हरे राम साहू एवं श्री सहरता राम डनसेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी शामिल हुए और कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.