August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए पुष्प — श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल के महामंत्री राम प्रसाद कोरम के निवास कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां अटल जी के चल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री कोरबा संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा कटघोरा धन्नू प्रसाद दुबे, विधायक प्रतिनिधि नप छुरीकला प्रीतम देवांगन, भाजपा मंडल कटघोरा महामंत्री समजीत सिंह एवं राम प्रसाद कोरम, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री डाकेश्वर शुक्ला, भाजपा मंडल कटघोरा मंत्री डेक्रांत देवांगन, भाजयुमो मंडल कटघोरा महामंत्री जय गर्ग सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा शिव मित्तल, मनोहर सिंह नेटी, अनूप सिंह, श्याम लाल, मालिक राम, सत्यम जयसवाल, बलराम सिंह, कृष्ण कुमार, सुख साय, जयलाल सिंह, सफ़ीन कुंवर, शिव कुंवर, दुलार कुंवर, बूथ अध्यक्ष दुबराज सिंह नेटी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे आदर्श पुरुष थे जिन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके विचार, त्याग और कृतित्व आज भी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं। अटल जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.