June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया माल्यार्पण — कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलिकैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी व महापौर संजू देवी राजपूत रहे उपस्थित

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार आज भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित, भारतीय राजनीति के पितृ पुरुष, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के मार्गदर्शक एवं असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 16 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे अटल परिसर, अप्पू गार्डन के पास, ढोडीपारा वार्ड क्रमांक 17 में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, भाजपा जिला पदाधिकारी, आरिफ खान, प्रफुल्ल तिवारी, हितानंद अग्रवाल, रामकुमार त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, दीपक यादव, राकेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि अटल जी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के ऐसे आदर्श पुरुष थे जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके विचार और कृतित्व हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगे।

भाजपा नेताओं ने अटल जी को नमन करते हुए कहा कि उनके दिखाए हुए आदर्शों और मूल्यों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, महामंत्री पुनि राम साहू, मिलन राम बरेट, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकर, पार्षद अशोक चावलानी, राकेश वर्मा, पंकज देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, मनोज मिश्रा, पवन सिंह, सरस्वती पटेल, गोप राम राठिया, श्रीधर द्विवेदी, सरिता कौशिक, हारबाई, स्वाति कश्यप, पुष्पकला साहू, प्रीति चौहान, गिरधारी रजक, लक्ष्मी बिहारी, गणेशाराम, सुभाष राठौर,

कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री राम शंकर साहू, राहुल नवनीत शुक्ला, उपाध्यक्ष पूर्णिमा पासवान, सूरज पांडे, मंत्री विजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह राजपूत, शांति यादव, निंबेश्वर पवार, युगल केवट, राकेश अग्रवाल, भोलू यादव, जितेंद्र पांडे, भुवनेश्वर देवांगन, सुफल दास, महान बजरंगी यादव, पवन यादव, चंदन तापी, नवीन जायसवाल, राजेश लहरे, राम अवतार पटेल, दिनेश झा, ईश्वर पटेल (पार्षद), आत्माराम गंधर्व, मनमोद,

बालकों मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, संपत यादव, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, मंत्री अर्चना रुणिचा, रेणु प्रसाद, प्रीति स्वर्णकार,

दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, महामंत्री किशोर साहू, मंडल मंत्री अनिल गिरी, अजय राठौर, अजय चंद्रा, लकी नंदा, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत ने वृक्ष लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.