October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया — मंत्री लखनलाल देवांगन ने फहराया तिरंगा, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसमूह

1 min read

 

शहीद जवानों के परिजनों और उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान

कोरबा, 15 अगस्त 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ देश की आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ कोरबा में देशभक्ति और हर्षोल्लास के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट-गाइड के वरिष्ठ और कनिष्ठ डिवीजनों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। परेड कमांडरों ने मुख्य अतिथि को परेड रिपोर्ट दी और मंत्री श्री देवांगन ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री देवांगन ने ‘अनेकता में एकता’ का संदेश देते हुए आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े।

इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिनका दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। समारोह में अपने कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

 

परेड और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में श्रेष्ठता का सम्मान
परेड (प्रोफेशनल वर्ग) में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को मिला, द्वितीय पुरस्कार सीआईएसएफ और तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार वन रक्षक टीम, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला और जिला पुलिस बल पुरुष को दिए गए।

नॉन-प्रोफेशनल (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक, द्वितीय स्थान स्काउट दल सीनियर डिवीजन बालक और तृतीय स्थान गाइड दल सीनियर डिवीजन बालिका को मिला। सांत्वना पुरस्कार एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका वर्ग को दिया गया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा द्वितीय और दिव्य ज्योति विशेष स्कूल रामपुर तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी, लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर, डीएवी स्कूल एसईसीएल और सेजेस पंप हाउस कोरबा को दिए गए।

उत्कृष्ट कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन ने कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ,  एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पार्षदगण, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.