June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गढ़ उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने लेमरू विद्यालय में ध्वजारोहण व पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गढ़ उपरोड़ा।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गढ़ उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर यादव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेमरू में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक पौधा ‘मां’ के नाम से रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का आग्रह किया।

 

श्री यादव ने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ नई शिक्षा नीति के विषय पर विस्तार से चर्चा की और इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ व बदलावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कौशल उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, स्थानीय ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.