August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

समर्थगुरू धारा मैत्री संघ द्वारा 17 अगस्त को कोरबा में ध्यान एवं सत्संग शिविर — आचार्यों के मार्गदर्शन में मिलेगा प्रेम और शांति का संदेश

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ आज की आपाधापी और तनावपूर्ण जीवनशैली में मनुष्य अपने मूल स्वभाव — प्रेम और आनंद — से दूर होता जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में समर्थगुरू धारा मैत्री संघ, कोरबा (छ.ग.) द्वारा एक दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर का आयोजन 17 अगस्त 2025, रविवार को किया जा रहा है। शिविर का स्थान होटल टॉप-इन-टाउन, आईटीआई चौक, कोरबा होगा, जो सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

शिविर में प्रतिभागियों को परम गुरू ओशो और समर्थ गुरू के मार्गदर्शन में साधना, ध्यान और सत्संग के जरिए जीवन को तनावमुक्त और आनंदमय बनाने की दिशा दिखाई जाएगी। इसमें सुरजपुर से आचार्य मा भक्ति पूर्णिमा, पेंड्रा से आचार्य संतोष चंद्रा और बिलासपुर से आचार्य पी.पी. सिंह साधकों को ध्यान, योग एवं सत्संग की विधियां सिखाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि आज के समय में मन की अशांति और जीवन में दुख के कारण समाज में अपराध और हिंसा बढ़ रही है। इसका कारण मनुष्य का प्रकृति और अपने असली स्वभाव से दूर होना है। ऐसे में यह शिविर प्रतिभागियों को भीतर की गहराई में जाकर शांति और आनंद का अनुभव करने का अवसर देगा।

शिविर में सुबह का चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम की चाय शामिल है। कोरबा वासियों के लिए यह शिविर विशेष इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जो साधक लंबे समय से ओशो से जुड़े हैं लेकिन संगठित रूप से सक्रिय नहीं हैं, वे इस अवसर पर आकर अपने साधना पथ को पुनः आगे बढ़ा सकते हैं।

शिविर में भाग लेने के लिए अग्रिम बुकिंग कराई जा सकती है।
संपर्क सूत्र — स्वामी प्रशांत जी: 9617634341, स्वामी प्रकाश जी: 7987117273, स्वामी मुकेश जी: 9522489999।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.