February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह — ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मेधावी छात्रों का सम्मान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, पंप हाउस कोरबा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, शिक्षकगण, पालक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता श्री राकेश अरोरा ने की तथा ध्वजारोहण भी उन्हीं के करकमलों से संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के श्री एस.के. कुदेसिया, श्री किशोर कुमार अग्रवाल, श्री तिलक अरोरा एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के पश्चात पी.टी. ड्रिल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षिक पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेष रूप से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी नाजमा बानो ने 94.6% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय, जिला और परिवार का गौरव बढ़ा।

विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें देशभक्ति का उत्साह और एकता का संदेश गूंजता रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.