August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हाई स्कूल चचिया में अध्यक्ष हेमलाल झारिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चचिया के शासकीय हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और भारत माता की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

 

एसएमडीसी अध्यक्ष हेमलाल झारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चचिया के सरपंच गोपी राठिया, उपाध्यक्ष रामनारायण पटेल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सीताराम राठिया, पूर्व सरपंच जीतेन्द्र पटेल, तापेश्वर राठिया, श्रीवास हाई स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशप्रेम से ओत-प्रोत गतिविधियों ने माहौल को और अधिक गौरवमयी बना दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.