October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय सिंघिया में जिला व जनपद प्रतिनिधियों की उपस्थिति, बच्चों के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय, सिंघिया में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष माधुरी लता, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र, जनपद सदस्य सरस्वती डिक्सेना, विवेक, संतोष, उमेश एवं राजेश्वर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्यारे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंज उठा और पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। जनपद अध्यक्ष माधुरी लता और अन्य जनपद प्रतिनिधियों ने भी बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रप्रेम को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर अतिथियों ने उनकी सराहना की। अंत में सभी उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.